Move to Jagran APP

बथान में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सूत्र,मांझा(गोपालगंज): थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात अपने बथान में सो रही महिला के

By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 05:12 PM (IST)
बथान में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सूत्र,मांझा(गोपालगंज): थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात अपने बथान में सो रही महिला के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर युवक भाग गए। मारपीट में घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि महिला का अपने घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर महिला रविवार की रात बथान में सोने चल गयी। इसी बीच गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो महिला को मारपीट कर युवक वहां से भाग गए। मारपीट में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.