पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
संवाद सूत्र,भोरे (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के छठियाव गांव में अपने ही पत्नी की हत्या को अंजाम देने
संवाद सूत्र,भोरे (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के छठियाव गांव में अपने ही पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे पति को भोरे थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने रविवार की शाम जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छठियाव गांव निवासी सुनिल कुशवाहा ने दो दिन पूर्व आपसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पति फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि पुलिस ने सुनिल कुशवहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बड़हरा गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था। पकड़े गये आरोपी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को संबंधित न्यायिक पदाधिकारी के यहां पेश किया। जहां उसे चौदह दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।