आपसी विवाद को लेकर भाई को चाकू मारा
संवाद सूत्र,उचकागांव(गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पैसे क
संवाद सूत्र,उचकागांव(गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पैसे के विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नवादा परसौनी गांव निवासी दाउ मियां के खेत में बांस का पेड़ लगा है। जिसे बेचने के विवाद को लेकर दाउ मियां का अपने भाई से विवाद हो गया। इस विवाद से आक्रोशित भाई ने दाउ मियां पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।