मारपीट में एक ही परिवार के छह लोग घायल
संवाद सूत्र,कुचायकोट(गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के खजुरीपुर टोला में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो प
संवाद सूत्र,कुचायकोट(गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के खजुरीपुर टोला में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि खजुरीपुर टोला निवासी भरोसा भगत का अपने ही गांव के कुछ लोग से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बीच बुधवार को विवादित भूमि पर कुछ लोग मिट्टी भरने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने फरसा और लाठ से हमला कर भरोसा भगत,
राजेश प्रसाद, राजकुमार कुशवाहा, मिंटू कुशवाहा, आशा देवी व फुलवंती कुमारी को कर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन घायलों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।