ओलीपुर में दो गुटों में झड़प, तीन घायल
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दाब से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दो घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ओलीपुर गांव निवासी सियाराम सिंह तथा इसी गांव के निवासी श्रीराम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दाब से हमला कर सियाराम सिंह, शत्रुधन कुमार तथा मनोरमा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन सियाराम सिंह व शत्रुधन सिंह की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल सियाराम सिंह ने बताया कि दाब से हमला करने वाले श्रीराम सिंह एसडीओ का वाहन चलाते है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।