पंचदेवरी में सात हजार मतदाता करेंगे वोट
संवाद सूत्र, पंचदेवरी (गोपालगंज) : प्रखंड के पंचायत राज मगहिया में मुखिया पद को लेकर एक मार्च को होन
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 06:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, पंचदेवरी (गोपालगंज) : प्रखंड के पंचायत राज मगहिया में मुखिया पद को लेकर एक मार्च को होने वाले चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सह बीडीओ बैजू कुमार मिश्र ने बताया कि मगहिया पंचायत के मुखिया पद के लिए उप चुनाव आज होगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पंचायत राज महुअवां में लगभग सात हजार मतदाताओं के लिए दस भवन में कुल पंद्रह बूथ बनाये गये हैं। चुनावी व्यवस्था शांति पूर्ण कराने को लेकर चार पेट्रालिंग मजिस्ट्रेट, पंद्रह प्रोजाइडिंग आफिसर के अतिरिक्त तमाम फोर्स की व्यवस्था की गयी है। बताते चले कि मगहियां पंचायत के मुखिया पद के लिए छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें