केस नहीं उठाने पर महिला पर चाकू से हमला
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव में शुक्रवार को केस उठाने क
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव में शुक्रवार को केस उठाने का विरोध करने पर एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि रामपुर टेंगराही गांव निवासी रामनाथ यादव की पत्नी मिनता देवी का पड़ोस के कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर मिनता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि पड़ोस के कुछ लोग मिनता देवी पर केस उठाने का दबाव बनाने लगे। जिसका विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।