प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने बंधक बनाकर पीटा
संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में गुरुवार की रात दो बच्चों की
संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में गुरुवार की रात दो बच्चों की मां के साथ प्रेम करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इनके बीच प्रेम संबंध की जानकारी होने पर प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को उसके घर से बुलाकर बांध कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को बंधन से मुक्त कराते हुए उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल करने पर इस मामले की थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बरारी हरकेश गांव निवासी मुकेश कुमार आटो चलता है। आटो चलाने के क्रम में ही उसका नवादा परसौनी गांव की एक दो बच्चों की मां से नजदीकी बढ़ गई। महिला के यहां युवक का आना जाना शुरू हो गया। बताया जाता है कि इस महिला का पति विदेश रहता है। लेकिन युवक का महिला से मिलने आना ससुराल वालों को खटकने लगा। मना करने के बाद भी जब महिला ने अपने प्रेमी युवक को घर पर बुलाना बंद नहीं किया तो आक्रोशित परिजन गुरुवार की रात युवक को किसी बहाने अपने घर बुला लिया। युवक के घर पहुंचते ही उसे बंधक कर उसकी धुनाई शुरू कर दी गई। हालांकि इस बीच महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को बचाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्रेमिका व ससुराल वालों के बीच काफी देर तक अस्पताल परिसर मे कहासुनी होती रही। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बचाव के बाद इस घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई।