आगरा में हादसे में सिधवलिया के युवक की मौत
संवाद सूत्र,सिधवलिया (गोपालगंज) : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बुद्धसी भूमिहारी टोला निवासी एक युवक की
संवाद सूत्र,सिधवलिया (गोपालगंज) : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बुद्धसी भूमिहारी टोला निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक आगरा के एक कंपनी में काम करता था। वह अपने कमरे से कंपनी में काम करने जा रहा था। इस दौरान एक वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही भूमिहारी टोला का माहौल गमगीन हो गया है। बताया जाता है कि भूमिहारी टोला निवासी बासदेव ठाकुर के पुत्र भृगुनाथ ठाकुर उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कंपनी में काम करते थे। बुधवार को ये अपने कमरे से कंपनी में जाने के लिए निकले थे। इस दौरान एक बोलेरो की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही भूमिहारी टोला का माहौल गमगीन हो गया है।