बरौली के अंचलाधिकारी का निधन
जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : बेंगलुरु के एक अस्तपाल में भर्ती बरौली अंचल के अंचलाधिकारी उपेंद्र क
जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : बेंगलुरु के एक अस्तपाल में भर्ती बरौली अंचल के अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार का सोमवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि सीओ उपेंद्र कुमार पिछले कई महीने से अस्वस्थ्य चल रहे थे। फेफड़े में पानी भर जाने के कारण वे अपना इलाज कराने बेंगलुरु गए थे। इसी दौरान सोमवार की रात एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मंगलवार को अंचल कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में प्रभारी अंचल पदाधिकारी अरविंद प्रताप शाही, बरौली नगर के चेयरमैन सुमन कुमार, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र साह, सभी वार्ड पार्षद, प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी मौजूद रहे। वहीं बैकुंठपुर के बनौरा बंघौली के मुखिया बच्चा राय की सोमवार की देर शाम हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। जिनके निधन की जानकारी मिलते ही पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।