मासूम बेटी के साथ अगवा महिला बरामद
संवाद सूत्र,फुलवरिया (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के लकड़ी मोड़ पर पुलिस ने छापामारी कर एक बच्ची के साथ अ
संवाद सूत्र,फुलवरिया (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के लकड़ी मोड़ पर पुलिस ने छापामारी कर एक बच्ची के साथ अगवा की गई महिला को बरामद कर लिया। जिसे गुरुवार को पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेज दिया। बताया जाता है कि माधोपुर गांव निवासी राजेश प्रसाद की पत्नी अपने घर में सात साल की बेटी के साथ थी। इसी बीच उनका दूर कर रिश्तेदार दिनेश प्रसाद मंगलवार को उनके घर आया। रात होने के कारण वह उन्हें के घर में सो गया। बुधवार की सुबह जब राजेश प्रसाद जगे तो घर में उनकी पत्नी और पुत्री नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें अपनी पत्नी और पुत्र का पता नहीं चल सका। जिसे देखते हुए उन्होंने बुधवार को थाना में अपनी पत्नी व पुत्री का अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दिनेश प्रसाद को नामजद आरोपी बनाया। प्राथमिकी दर्ज कर सक्रिय हुई पुलिस ने थाना क्षेत्र के लकड़ी मोड़ पर छापामारी कर महिला और उसकी पुत्री को बरामद कर लिया। गुरुवार को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस महिला को कोर्ट ले गयी।