राहत सामग्री के लिए बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज सदर प्रखंड के रामपुर टेंगराही गांव
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज सदर प्रखंड के रामपुर टेंगराही गांव के बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। हालांकि बाद में सीओ ने फोन कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने का आश्वासन देकर शांत कराया। बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ में तबाह होने के बाद भी उन्हें राहत सामग्री नहीं मिल रही है। बार-बार राहत सामग्री के लिए दौड़ाया जा रहा है। लेकिन राहत सामग्री नहीं दी जा रही है। राहत सामग्री के लिए सोमवार को जब सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों सदर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे तो प्रखंड के कर्मी कार्यालय छोड़ कर फरार हो गये। जिससे नाराज ग्रामीण प्रदर्शन कराने लगे। हालांकि बाद में सीओ ने फोन कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। प्रदर्शन में सरपंच ऊषा देवी, अजीत राय, रामरतन यादव, रंजय मिश्रा, राजेश यादव, गुड्डू लाल श्रीवास्तव, शारदा नन्द मिश्रा, महेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, माला देवी, शांति देवी, चंपा देवी, लालमती देवी, किसमती देवी व सोनपति देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।