अंडर 19 राष्ट्रीय महिला टीम में चुनी गयी सोनी
संवाद सूत्र, बरौली (गोपालगंज) : बरौली के खजुरिया गांव की सोनी कुमारी ने दिल्ली के मुरादाबाद में आयोज
संवाद सूत्र, बरौली (गोपालगंज) : बरौली के खजुरिया गांव की सोनी कुमारी ने दिल्ली के मुरादाबाद में आयोजित साठवीं अंडर 19 महिला किक्रेट प्रतियोगिता में आठ विकेट लेकर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के आधार पर सोनी का चयन राष्ट्रीय अंडर 19 महिला टीम के लिए किया गया है। सोनी के राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलने की खबर आने के साथ ही बरौली में खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया।
बताया जाता है कि फलक महिला क्रिकेट एकेडमी गोपालगंज की तीन महिला क्रिकेटर सोनी, अनिता और प्रियंका ने गोरखपुर मंडल की तरफ से प्रदेशीय विद्यालय सीनियर क्रिकेट लीग की ओर से खेलने दिल्ली के मुरादाबाद पहुंची। इस टूर्नामेंट में सोनी ने कुल तीन मैच में आठ विकेट झटककर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसी प्रदर्शन के आधार पर सोनी का चयन राष्ट्रीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए किया गया। यह खबर आने के बाद खेल प्रेमी जश्न में डूब गये। फलक महिला क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई बांटी। सोनी के गांव खजुरिया में शनिवार को पूरे दिन जश्न का माहौल रहा।