सिसवनिया में निकली भगवान कृष्ण की झांकी
संवाद सूत्र,उचकागांव (गोपालगंज) : प्रखंड के सिसवनिया गांव में मानक मंदाकनी प्रज्ञा प्रवाह समिति के
संवाद सूत्र,उचकागांव (गोपालगंज) : प्रखंड के सिसवनिया गांव में मानक मंदाकनी प्रज्ञा प्रवाह समिति के तत्वावधान में चल रहे श्री मद् भागवत कथा के पांचवे दिन बुधवार की रात झांकी निकालकर भगवान श्रीकृष्ण व रानी रुक्मिणी का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें सिसवनिया के लोगों ने कन्यादान कर श्रीकृष्ण को नेग में उपहार दिया। इस दौरान कृष्ण राधा रास के गीतों पर लोग झूम उठे। वृंदावन से आये बाल व्यास श्रीकृष्ण वल्लभ महाराज ने कहा कि गोबिंद को अभिमान पसंद नहीं है। कन्हैया के बांसुरी की तान पर नृत्य करती गोपियों को अभिमान हो जाता है कि नृत्य व सुंदरता से वंशीभूत होकर श्रीकृष्ण उनके साथ नाच रहे हैं। तब श्रीकृष्ण वहां से अंतरध्यान हो जाते है और जब तक अंतरध्यान रहते है जब तक की गोपियों का अभिमान समाप्त नहीं हो जाता। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान महापुराण के 18 हजार श्लोकों, 335 अध्याय व बारह स्कंदों के साथ साथ गीता, रामायण, सुख सागर से सुख परिक्षित संवाद, कृष्ण राधा लीला, राम-सीता लीला सहित विष्णु के चौबीस अवतारों का सुंदर वर्णन किया गया।