रास्ते के विवाद में घर में लगाई आग, संपत्ति राख
संवाद सूत्र,सिधवलिया (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के झंझवा गांव में बुधवार की रात रास्ते के विवाद को ल
संवाद सूत्र,सिधवलिया (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के झंझवा गांव में बुधवार की रात रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक घर में आग लगा दिया। जिससे हजारों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। इस घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार झंझवा गांव निवासी शर्मा राम सिंह का रास्ता को लेकर उनके ही गांव के दुधनाथ राम, मोतीलाल राम, सीताराम महतो, मंटू महतो तथा प्रकाश महतो से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात इन लोगों ने शर्मा राम सिंह के घर में आग लगा दिया। जिससे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग की लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घर में सो रहे शर्मा राम के वृद्ध पिता को किसी तरह से बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया। इस घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।