प्रशासनिक सतर्कता से सुलझा विवाद
संवाद सहयोगी, हथुआ, (गोपालगंज) : छठ पर्व के मौके पर मीरगंज थाना क्षेत्र के जादो पीपरा भोजू खां के टो
संवाद सहयोगी, हथुआ, (गोपालगंज) : छठ पर्व के मौके पर मीरगंज थाना क्षेत्र के जादो पीपरा भोजू खां के टोला में उन्माद फैलाने की कोशिश की गई। तत्काल मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि हथुआ थाना क्षेत्र के यादो पीपरा तथा भोजु खां के टोला के नवयुवकों के बीच सिर्फ बाइक की ठोकर लगने को लेकर विवाद शुरु हो गया। इसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने इसे धार्मिक रंग देने का प्रयास करना शुरू कर दिया। इस क्रम में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रोड़ेबाजी भी की। इस घटना के बाद गांवों में तनाव बढ़ने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हथुआ थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। लेकिन पथराव के दौरान हथुआ थाना में तैनात एएसआई सुबोध कुमार को हल्की चोट भी आयी। गुरुवार को हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मोहन प्रसाद के नेतृत्व में गांव में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने विवाद का समाप्त कर दिया गया। बैठक में हथुआ व मीरगंज के थानाध्यक्ष सीओ तथा अन्य पदाधिकारियों के अलावा कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।