Move to Jagran APP

श्रद्धा से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : दीपोत्सव के बाद शनिवार को पूरे जिले में लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त

By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 10:09 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 10:09 AM (IST)
श्रद्धा से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : दीपोत्सव के बाद शनिवार को पूरे जिले में लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा परंपरागत ढंग से की गयी। जिला मुख्यालय स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने लेखनी के देवता की पूजा-अर्चना कर सुखद भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित हवन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चित्रांश समाज के तत्वाधान में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भगवान चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में चित्रगुप्त समाज के कई प्रमुख लोगों के अलावा अवधेश मणि, भाष्कर श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चन्द्र सिन्हा, राकेश कुमार विमलेश, राजू, कृष्ण किशोर प्रसाद तथा त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रखंडों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना काफी धूमधाम से किये जाने की खबरें प्राप्त हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.