बिहार में गुंडागर्दी चरम पर : नंदकिशोर यादव
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बिहार में जब से भाजपा सरकार से अलग हुयी है। तभी से बिहार में गुंडागर्दी
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बिहार में जब से भाजपा सरकार से अलग हुयी है। तभी से बिहार में गुंडागर्दी चरम पर है और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। बिहार में हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं में काभी इजाफा हुआ है। उक्त बाते बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही
उन्होंने कहा की जदयू अपने रास्ते से भटक गयी है। बिहार की जनता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस लिये जनादेश दिया था कि वे बिहार का विकास करें व बिहार में सुशासन का राज कायम हो सके। लेकिन नीतीश कुमार ने जनता के दिये गये जनादेश का गलत फायदा उठाया। और राजद से समर्थन लेकर अपनी सरकार को बचाने में लगे है। उन्होंने ने बिहार की जनता के गाल पर तमाचा मारने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में बम धमाका करने का उद्देश्य था कि रैली में भगदड़ करा कर नरेंद्र मोदी को मारना। जिसका खुलासा एनआइए की टीम ने किया है। प्रेस वार्ता में सांसद जनक राम, भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह, उमेश प्रधान, जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद राय, राजू चौबे, दुर्गा राय, मनीष किशोर नारायण, सुभाष सिंह, चितलाल प्रसाद व रामज्ञया यादव आदि लोग मौजूद थे।