चार लोगों को घायल कर जेवर छीने
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के नवादा बरईपट्टी गांव में शुक्रवार को गाली गलौज का
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के नवादा बरईपट्टी गांव में शुक्रवार को गाली गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने वालों ने घटना में घायल महिला के पास मौजूद सोने के जेवरों को भी छीन लिया। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि नवादा बरईपट्टी गांव में पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर कुछ लोग तेतरी देवी के दरवाजे पर पहुंचे तथा उन्हें गाली देने लगे। गाली-गलौज का विरोध करने उक्त लोगों ने एक ही परिवार की तेतरी देवी, प्रियंका कुमारी, अमृता देवी व राहुल कुमार को घायल कर दिया। मारपीट के बाद हमलावरों ने तेतरी देवी के जेवरों को छीन लिया। घटना में घायल हुए चारों लोगों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।