दिसम्बर में बांटी जाएगी पोशाक की राशि
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : तमाम विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृति की राशि उपलब्ध क
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : तमाम विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृति की राशि उपलब्ध कराने के लिए दिसम्बर माह में कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में पोशाक व छात्रवृति की राशि छात्रों के हाथ में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए 16 नवम्बर से पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को इस कार्य की कड़ी मानेटरिंग करने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग को कलाजार से संपूर्ण रूप से मुक्ति के लिए बकायदा अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही दवाओं की कमी होने पर सिविल सर्जन को अपने स्तर से दवा की खरीद करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में लोक सेवाओं के अधिकार एक्ट के तहत तत्काल सेवाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गयी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश राय तथा सिविल सर्जन डा. विभेष कुमार सिंह मौजूद थे।