Move to Jagran APP

प्रथम पेज: मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की मौत

जागरण संवाददाता,गोपालगंज : थावे थाना के पिठौरी गांव के समीप मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की मौत हो गयी

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 07:13 PM (IST)
प्रथम पेज: मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की मौत

जागरण संवाददाता,गोपालगंज : थावे थाना के पिठौरी गांव के समीप मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की मौत हो गयी। दोनों लड़कियां घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी निकालने खेत की ओर गयी थी।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलने के बाद पिठौरी गांव में परिजन बिलखने लगे। जिलाधिकारी ने दोनों मृत लड़कियों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के करीब साढ़े पांच बजे थावे थाना के पिठौरी गांव के दशरथ राम की दस वर्षीया पुत्री रीमा कुमारी तथा किसान राम की 11 वर्षीया पुत्री शिल्पी कुमारी घर से घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी लाने के लिए खेत में गयी थी। पूर्व से खोदे गए गड्ढे से दोनों लड़कियां मिट्टी निकालने लगी। इसी बीच अचानक गड्ढे के उपर का हिस्सा धंस गया।

इसमें मिट्टी के नीचे दबने से दोनों लड़कियों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि दिन के नौ बजे तक जब दोनों लड़कियां घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरु की। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

पुलिस की मौजूदगी में धंसी मिट्टी को हटाया गया तो उसमें से दोनों लड़कियों के शव बरामद किए गए। थावे थानाध्यक्ष ने दोनों लड़कियों के शव को दफनवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी कृष्ण मोहन ने मृत लड़कियों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.