पैक्स चुनाव में दूसरे को वोट देने पर पीटा
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा मल गांव में पैक्स चुनाव के दौरान दूसरे व्यक्त
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 07:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा मल गांव में पैक्स चुनाव के दौरान दूसरे व्यक्ति को वोट देने पर कुछ लोगों ने मोथा खटिक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा मल गांव के मोथा खटिक घर से किरासन तेल खरीदने के लिए साइकिल से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें उपेन्द्र मिश्र सहित दो लोगों ने रोक लिया तथा पैक्स चुनाव में दूसरे व्यक्ति को वोट देने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई करने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें