पांच सौ पौधे लगा कर मनाया वन महोत्सव
संवाद सूत्र,उचकागांव (गोपालगंज) : प्रखंड के बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को धूमधाम स
संवाद सूत्र,उचकागांव (गोपालगंज) : प्रखंड के बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को धूमधाम से वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला वन पदाधिकारी भोला प्रसाद ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान नवोदय विद्यालय में वन विभाग ने पांच सौ जामुन व आंवला के पौधे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य तारकेश्वरनाथ शर्मा ने कहा कि वनों की रक्षा करने से ही जीवन संभव है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को तो शुद्ध करते हैं, इससे हमें शुद्ध आक्सीजन भी मिलता है। इस दौरान उन्होंनें छात्रों से अपने घर आंगन और आसपास में पौधे लगाने की अपील भी किया। कार्यक्रम में वन प्रसारक शिवनाथ प्रसाद, वन रक्षी विगन राम, मुखिया अरविंद यादव, शिक्षक कृष्णानंद पाण्डेय, संजय सिंह, एच रहमान, सुबोध श्रीवास्तव, कप्तान प्रभात पाण्डेय, दिव्यांश कश्यप, पियूष रोशन सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।