किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जिला कृषि कार्यलय परिसर में आत्मा द्वारा आयोजित कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य करने की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान किसानों को खरीफ और रबी अभियान के दौरान उन्नत तरीके से खेती करने के तौर तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी डा. रविन्द्र सिंह ने किसानों ने खेती के दौरान आने वाली समस्याओं व उसके निदान के बारे में जानकारी दी। कई बिन्दुओं पर खेती के कार्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया। इस मौके पर किसानों के साथ परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि कार्य करने के पूर्व मिट्टी की भी जांच कराने के बारे में भी बताया। ताकि किसान मिट्टी की जांच कर पता लगा सकें कि वे अपनी जमीन पर किस फसल का बेहतर उत्पादन कर सकेंगे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक राजेन्द्र प्रसाद, सुनिल कुमार व प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
कम संख्या में पहुंचे किसान
गोपालगंज : आत्मा द्वारा आयोजित कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम के दौरान प्रचार प्रसार के अभाव में काफी कम संख्या में किसान पहुंचे। कई किसानों ने इसके आयोजन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कृषकों को अधिक संख्या में इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।