महिला की मौत, पीएचसी में शव छोड़ ग्रामीण फरार
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:05 AM (IST)
संवाद सूत्र,बरौली (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के सुरवल गांव में रह रही एक महिला की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान बरौली स्वास्थ्य केंद्र में हो गई। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण शव को छोड़कर फरार हो गए। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में यह महिला कुछ दिनों से अकेली रहती थी। बाजार और गांव के लोगों से भीख मांगकर जीवन यापन करती थी। गुरुवार को अचानक महिला की स्थिति बिगड़ी। आसपास के ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। मौत की खबर मिलने के बाद ग्रामीण शव को अस्पताल में ही छोड़ कर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें