आपसी विवाद में मासूम को छत से नीचे फेंका
By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 01:03 AM (IST)
संवाद सूत्र, गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद एक मासूम बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया गया। इस घटना में मासूम बच्ची की मां को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला व उसके बच्ची को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लोहिजरा गांव के सफीया खातुन को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुस कर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच महिला की चार वर्षीया पुत्री सलेहा खातुन को हमलावरों ने छत से नीचे फेंक दिया। घायल महिला व उसकी बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें