Move to Jagran APP

कई संगीन मामलों में वांटेड था बिन्दा अवधिया

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 07:08 PM (IST)
कई संगीन मामलों में वांटेड था बिन्दा अवधिया

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : छापामारी को पहुंची नगर थाने की पुलिस पर हमला करने वाला बिन्दा अवधिया कई संगीन वारदातों में वांटेड था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तारी के बाद बिन्दा अवधिया द्वारा अपने सहयोगियों का नाम बताये जाने के बाद पुलिस ने उनकी धर पकड़ के लिए सर्च अभियान शुरू किया है। इस अभियान में चार थानों की पुलिस को लगाया गया है।

loksabha election banner

छापेमारी के बाद नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बिन्दा अवधिया हाल के दिनों में ही सिवान जेल से छूटने के बाद घर लौटा था। घर आने के बाद फिर संगीन आपराधिक मामले को अंजाम देने की तैयारी में अपने सहयोगियों के साथ मंत्रणा कर रहा था। इसी क्रम में हुई छापेमारी में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों ने पुलिस बल पर हमला किया। उन्होंने बताया कि भाग निकले आरोपियों की धर पकड़ के लिए नगर थाना के अलावा जादोपुर, मांझा तथा थावे थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप में सर्च अभियान शुरू किया है। जल्द ही बिन्दा अवधिया के साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिन्दा अवधिया के अलावा उसके पुत्र गुड्डू सिंह को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.