कटेया में ठनका गिरने से युवक की मौत
By Edited By: Published: Sat, 19 Jul 2014 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jul 2014 07:57 PM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर हरिजन टोला गांव में शनिवार की सुबह तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक सुल्तानपुर गांव निवासी रामायण राम का सोलह वर्षीय पुत्र सर्वजीत राम बताया जाता है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सर्वजीत राम अपने खेत में धान की रोपनी करने गया था। धान की रोपनी के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे आकर खड़ा हो गया। इसी बीच अचानक ठनका गिरने से सर्वजीत राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंच गए। इस हादसे से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें