विवेकानन्द की जयंती पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम
कार्यालय संवाददाता, गोपालगंज : स्वामी विवेकानन्द की 151 वीं जयंती के मौके पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कालेजों में सामान्य ज्ञान व वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।
जयंती के मौके पर स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समिति की ओर से नगर के महेन्द्र महिला कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वामी के कार्यो पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अंजनी कुमार, हेमंत कुमार यादव, रतिकांत साह, राकेश भारती, सुनील कुमार तिवारी, मुकेश राय, सिद्धेश्वर कुमार, राजन तिवारी, सूरज कुमार, वर्षा राज, प्रियंका सिंह, विवेक सिंह तथा चितरंजन कुमार शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उधर नेहरू युवा केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर स्वामी जी के बताये पद चिन्हों पर चलने की अपील की गयी। इस मौके पर सुभाष सिंह कुशवाहा, केदार नाथ सिंह, महेश सिंह, प्रमोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से स्वामी जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक डा. आरपी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द की जयंती के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लखन तिवारी, चन्द्रमोहन पाण्डेय, डा. उपेन्द्र सिंह, विवेक तिवारी तथा सोनू राय सहित कई लोग मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर