जेपी सेनानी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष बने सुशील
गया। बाराचटटी प्रखंड के सुलेबटा उच्च विद्यालय के प्रांगण में जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक
गया। बाराचटटी प्रखंड के सुलेबटा उच्च विद्यालय के प्रांगण में जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम संगठन का बाराचटटी प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सुशील द्विवेदी को प्रखंड के जेपी सेनानियों ने चुनाव किया। सदस्यों ने निर्णय लिया कि हमलोगों को बुढ़ापे में जेपी सेनानी पेंशन योजना का लाभ सर्म्पूण जेपी आदोलन कारियों को मिलना चाहिए। सेनानियों को एक समान पेंशन योजना सरकार लागू करे। इस मौके पर डॉ मुन्द्रीका प्रसाद नायक, जयनन्द सिंह, भपेन्द्र कुमार वर्मा, रामदेव यादव, लालदेव पासवान, अरविंद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजेन्द्र मेहता, जानकी दास, सरजू भुईया, शिवलोकी यादव, पार्वती देवी, सुनैना देवी, नागेश्वर देवी मौजूद थे।