दहेज प्रताड़ना से तंग सोनी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
थाना के शहरी क्षेत्र वार्ड नं. 2 समोद बिगहा की सोनी कुमारी ने रविवार को पति के विरुद्ध।
गया। थाना के शहरी क्षेत्र वार्ड नं. 2 समोद बिगहा की सोनी कुमारी ने रविवार को पति के विरुद्ध उसे मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि सोनी का कहना है कि लोकेश कुमार सिंह पिता भरत सिंह ग्राम बड़गाव इंटखोरी के साथ वर्ष 2012 में यशाशक्ति उपहार देकर हिन्दू रीति रिवाज से शादी किए थे। ससुराल जाने के तीन माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दान दहेज में सामान नहीं लाने की प्रताड़ना देने लगे। किसी प्रकार दो वर्ष गुजारे। प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही हूं। शनिवार को पति आए। झगड़ पड़े। मारपीट भी किए। बर्दास्त कर गई। रविवार की सुबह एक लाख रुपये की माग करते हुए मारपीट की। शोर शराबा करने पर भाग गए। तब लाचार होकर न्याय के लिए कानून का सहारा लेना पड़ा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।