थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं का दल पहुंचा गुरपा
गया। विश्व शांति की कामना लेकर थाईलैंड से पैदल निकला 85 बौद्ध भिक्षुओं का दल बुधवार को ब
गया। विश्व शांति की कामना लेकर थाईलैंड से पैदल निकला 85 बौद्ध भिक्षुओं का दल बुधवार को बोधगया से गुरपा पहुंचा। पदयात्रियों का दल गुरपा स्थित कुकुटपाद गिरि पर्वत शिखर पर स्थित शांति स्तूप के समक्ष पूजा-अर्चना की। सभी नेपाल व भारत स्थित विभिन्न बौद्ध स्थलों का पैदल परिभ्रमण कर रहे हैं। दल में शामिल बौद्ध भिक्षु अचान नूम ने बताया कि तीन माह पूर्व थाईलैंड से यात्रा की शुरुआत की गई थी। इस दौरान लगभग 2600 किमी की पैदल यात्रा सभी कर चुके हैं। जिसमें आठ सौ किमी. की दूरी भारत में तय किया गया है। बौद्धों का पवित्रतम स्थल बोधगया के साथ-साथ गुरपा के बारे में धर्मगुरू ने बताया था। इस स्थल पर भगवान बुद्ध के शिष्य कश्यपा ने तपस्या किया था। यहां आकर सभी ने विश्व शांति के निमित लगभग दो घंटे तक पूजा-अर्चना की है। पहले बौद्धों के पवित्रतम स्थल बोधगया और फिर उनके शिष्य के तपस्थली को नमन कर जीवन धन्य हो गया।