निकली घट यात्रा, नवीन वेदी पर हुई विशेष पूजा
गया। जैन मंदिर, रमना से बुधवार की सुबह घट यात्रा निकली। जो प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: जैन मंद
गया। जैन मंदिर, रमना से बुधवार की सुबह घट यात्रा निकली। जो प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: जैन मंदिर रमना पहुंची। इस यात्रा में जैन समाज की आठ महिलाएं माथे पर विशेष कलश लेकर सबसे आगे चल रही थी। सभी महिलाओं के माथे पर मुकुट व गले में मोतियों की माला थी। साथ ही करीब 250 महिलाएं माथे पर कलश लिए हुए थीं। सभी लोग पूरे भक्तिमय वातावरण में लीन थे। घट यात्रा में शामिल महिला व पुरूष जब जैन मंदिर, रमना पहुंचे तो यहां पर पूज्य 108 चैत्य सागर जी महाराज ने सभी भक्तों को आर्शीवाद दिया। उसके बाद जैन मंदिर में नवीन वेदी प्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत की गई। यह समारोह करीब दो घंटे चला। विशेष पूजा-अर्चना टिकमगढ़ से आए हुए लोगों की देखरेख में हुई। विशेष तौर पर इंदौर से आए हुए संतोष कुमार पांडया और उनकी पत्नी शकुन पांडेया ने समाज के लोगों के आग्रह पर झंडोत्तोलन किया। यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन आदि की व्यवस्था समाज की ओर से की गई है। इस मौके पर समाज के सभी पदाधिकारी के साथ मंजू सेठी, अमिता सेठी, रीता गंगवाल, रेणु सेठी, माला काला, कमला, संतोष सेठी, वीणा काला, धनपति सेठी, विमला देवी के अलावे जैन समाज के मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार जैन आदि लोग मौजूद थे।