जापानी कलाकारों ने लगाई फोटो प्रदर्शनी
गया। बोधगया स्थित 80 फीट विशाल बुद्ध प्रतिमा परिसर में जापानी कलाकारों ने बुधवार से एक चित्र प्रद
गया। बोधगया स्थित 80 फीट विशाल बुद्ध प्रतिमा परिसर में जापानी कलाकारों ने बुधवार से एक चित्र प्रदर्शनी लगाई है। जिसे 'विश्व के बौद्ध विरासत जापान से भारत तक' नाम दिया गया है। आगामी 28 फरवरी तक यह प्रदर्शनी लगा रहेगा। जापान के ख्यात फोटोग्राफर इची मत्सूमोतो व डिजिटल पेंटर मिहो शिराकामी ने अपनी-अपनी कृति को सजाया है। जिसे विशाल बुद्ध प्रतिमा का दर्शन करने आने वाले पर्यटक भी अवलोकन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में कलाकार इची मत्सूमोतो की एक तस्वीर सहित कुछ जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि इन्हें भारत और विशेष रूप से बोधगया से खासे लगाव रहा है। वे 1970 से लगातार बोधगया आ रहे हैं तथा वर्ष 1971 में उन्हें तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु 14 वें दलाईलामा से मिलने के बाद उनके जीवन में बदलाव आया। इस प्रदर्शनी में कलाकारों ने जापान के विश्व धरोहर मिहो शिराकामी की विविधता को दर्शाने का प्रयास किया है। साथ ही दलाईलामा का तिब्बत स्थित आवास, मंदिर के देवी देवताओं, पुराने सिक्के व पर्यावरण संबंधी तस्वीरों को स्थान दिया है। प्रदर्शनी शुरू करने से पहले किरण लामा के नेतृत्व में कलाकारों का दल विशाल बुद्ध प्रतिमा दाईबुत्सु के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना किया।