नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश का विकास संभव
गया। प्रदेश जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रो.राजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री
गया। प्रदेश जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रो.राजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे लोकप्रिय नेता है। उनके नेतृत्व में देश का विकास संभव है। उन्होंने 11 वर्षो के भीतर पूर्ण शराबबंदी लागू कर बिहार से अराजकता, अपराध, आतंक, भ्रष्टाचार तथा जातिवाद खत्म कर विधि व्यवस्था को नियंत्रित कर अमन चेन कायम कर प्रदेश का मस्तक देश में हीं नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र पर ऊंचा करने का काम किया है। आरसीपी सिंह ने पूरे देश में भ्रमण कर सभी वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांधकर विकास पुरूष नीतीश के हाथों को मजबूत करने तथा पार्टी में नई ऊर्जा देकर संगठन को मजबूत करने का काम निष्ठापूर्वक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में गैर भाजपा दलों का महागठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनना समय की मांग है। अगले लोकसभा चुनाव में नीतीश ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल कर सकते हैं।