गया में 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
गया जिले के नीमचक बथानी थाना के सियरभुक्का गांव का 35 वर्षीय युवक विजय यादव का शव आज सुबह पैमार नदी में मिला।
गया। गया जिले के नीमचक बथानी थाना के सियरभुक्का गांव का 35 वर्षीय युवक विजय
यादव का शव आज सुबह पैमार नदी में मिला। विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई
है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विजय कल रात अपने गांव से चार किमी दूर
मौलानगरबाजार आया था। जहां से वापस होने के दौरान यह घटना घटी है। रात में घर
नहीं पहुंचने के बाद परिवार वालों ने सुबह उसकी खोज शुरू की । तो पैमार नदी
में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कोंच में 22 वर्षीय युवक की हत्या
गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सरबहदा और उसास देवरा गांव के बीच रविवार की
सुबह 22 वर्षीय युवक सुदर्शन यादव का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव के गर्दन
पर तेज हथियार का कटा बताया जाता है। जिससे खून रिस रहा है। अवर निरीक्षक
श्याम लाल सोरेन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जहानाबाद के
कुर्था थाना के निेजामपुर का रहने वाला है। जो शनिवार को देर शाम तक उसास
देवरा बाजार में देखा गया। घटना स्थल के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल और
मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। सोरेन ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान यह पता
चला है कि सुदर्शन अपने घर से 30 हजार रुपया लेकर प्यारेचक गांव गया था। जहां
यह पैसा भैंस खरीदने के बदले में भुगतान करना था। पुलिस मामले की तहकीकात कर
रही है।