लासंनायक के निधन पर शोक
पृष्ठ-3 जासं, बोधगया (गया): मद्रास रेजिमेंट 19 वीं बटालियन के लासंनायक हनुमनथप्पा के निध
पृष्ठ-3
जासं, बोधगया (गया): मद्रास रेजिमेंट 19 वीं बटालियन के लासंनायक हनुमनथप्पा के निधन पर मविवि के कुलपति प्रो. एम. इश्तेयाक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वीर जवान जिस प्रकार सरहद की रक्षा करते अपने प्राणों की आहूति दी है। वह देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। सियाचीन ग्लेशियर पर उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। और उनके छह दिन बाद बर्फ से दबे होने के बाद सुरक्षित निकाला गया। और देश-दुनिया में भारतवासी मंदिरों, मस्जिदों व अन्य धार्मिक संस्थानों में उनके कुशलता की कामना किए। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। कुलसचिव डा. सीताराम सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए अदम्य साहसी वीर को विदा हो जाने पर कहा कि यह राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इससे विवि परिवार आहत है। विवि परिवार उन्हें शत-शत नमन करता है।
जिला लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष तौसीफुर रहमान खां व दलित सेना के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने हनुमनथप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया। वीर सपूत के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोजपा नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूत के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव अरविन्द कुमार सिंह, सुधा देवी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।