पूर्व पंसस पर जानलेवा हमला करने वाले जल्द पकड़े जाएंगे:विधायक
पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंद्र लेखा सिंह पर जानलेवा हमले की निंदा विधायक सह युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने की है। टिकारी के जदयू विधायक अभय कुशवाहा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में किसी के उपर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। जानलेवा हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
संवाद सूत्र, कोंच : पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंद्र लेखा सिंह पर जानलेवा हमले की निंदा विधायक सह युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने की है। टिकारी के जदयू विधायक अभय कुशवाहा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में किसी के उपर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। जानलेवा हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। बता दें कि विगत दिनों पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंद्र लेखा सिंह के घर पर नल जल योजना के कार्य स्थल को लेकर हमला किया गया था। इस मामले में ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले का बंदूक छीनकर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में गाव के ही तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जो अबतक पुलिस पकड़ से दूर हैं। पंचायत समिति के पूर्व सदस्य चंद्र लेखा सिंह का कहना है कि पुन: उनके घर पर हमले की साजिश रचने का अंदेशा है। जिससे पूरा परिवार सहमा है।