पत्नी व तीन मासूम बच्चों को काटा, फिर तड़पता देखने वहीं बैठ गया विक्षिप्त
पहले तो उसने अपने तीन मासूम बच्चों व पत्नी का गला काटा, फिर उन्हें तड़पते देखने वहीं बैठ गया। अगली सुबह जब घर से कोई अावाज नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। घटना बोधगया प्रखंड की झिकटिया पंचायत की है।
गया। पहले तो उसने अपने तीन मासूम बच्चों व पत्नी का गला काटा, फिर उन्हें तड़पते देखने वहीं बैठ गया। अगली सुबह जब घर से कोई अावाज नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना बोधगया प्रखंड की झिकटिया पंचायत स्थित राजपुर गांव की है।
शुक्रवार की देर रात एक विक्षिप्त ने अपने ही हाथों दो मासूम बेटों व एक बेटी तथा पत्नी को टांगी से काट डाला। पत्नी, एक बेटा और बेटी की तो वहीं मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में एक बेटा मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। घब्ना के दौरान विक्षिप्त भी घायल हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानाकरी के अनुसार, राजपुर देवी मंदिर के समीप रहने वाले मनोज रविदास ने पत्नी सुनैना देवी, पुत्री शोभा व पुत्र बल्लू व डब्लू के गले पर टांगी से प्रहार कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुत्री शोभा व पुत्र डब्लू की मौत मौके पर ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हो गई। सुनैना व बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद मनोज खुद को भी लहूलुहान कर घर के बाहर बैठा था। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी व एक पुत्र को मगध मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां इलाज के क्रम में पत्नी की मौत हो गई। गंभीर बब्लू का इलाज चल रहा है।
मनोज के छोटे भाई अनोज ने बताया कि वह (मनोज) मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज बसारतपुर में कराया जा रहा है।