कोंच भाजपा मंडल की बैठक संपन्न
गया। भाजपा मंडल कोंच दक्षिणी की बैठक पार्टी कार्यालय के प्रागण में रविवार को संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 08:48 PM (IST)
गया। भाजपा मंडल कोंच दक्षिणी की बैठक पार्टी कार्यालय के प्रागण में रविवार को संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी के अध्यक्ष श्रीकात कुमार शर्मा व संचालन उतरी के अध्यक्ष उपेन्द्र पाठक द्वारा किया गया। बैठक में महामिलन समारोह की तैयारी पर चर्चा हुई। मतदाताओं के पास जाकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्हें जागरूक करने का निर्णय लिया गया। जागरूकता व समारोह की तैयारी को लेकर पंचायत अध्यक्षों व पंचायत प्रभारियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुनिल शर्मा, सियाराम शर्मा, सुनिल सिंह, आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें