रैली को लेकर राजद कार्यकर्ता कर रहे गाव-गांव में प्रचार
गया। 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में राजद की ओर से आयोजित भाजपा भगाओ- देश बचाओ रैली को सफल बनाने
गया। 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में राजद की ओर से आयोजित भाजपा भगाओ- देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए टनकुप्पा प्रखंड के गाव- गाव में प्रचार वाहन घुमाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही बैठक, नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को रैली की जानकारी दी जा रही है। राजद के टनकुप्पा प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव यादव, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष गोल्डन यादव, पूर्व जिला पार्षद विजय यादव, अनिल प्रसाद, पूर्व राजद अध्यक्ष महेन्द्र यादव आदि ने बताया कि रैली में लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित करने को जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है। इस क्रम में राजद कार्यकर्ता गाव-गाव जाकर लोगों से मिलकर 27 अगस्त को पटना चलने की अपील कर रहे हैं।