Move to Jagran APP

भाजपा ने भेजी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री

गया । वजीरगंज भाजपा पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की ओर से बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भिक्षाटन कर एकत्रित अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 06:24 PM (IST)
भाजपा ने भेजी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री
भाजपा ने भेजी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री

गया । वजीरगंज भाजपा पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की ओर से बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भिक्षाटन कर एकत्रित अनाज एवं राशि प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार को भेजी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वजीरगंज, तरवा, केनारचट्टी, जमुआवा आदि स्थानों से अनाज संग्रह किया है, जो सीधे मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कैंप में भेजा गया। राहत सामग्री से भरे विशेष वाहन को वजीरगंज के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को पार्टी का झडा दिखाकर तरवा से रवाना किया। पूर्व विधायक ने बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की त्रासदी से लाखों लोग बेघर हो गये हैं। क्षेत्र में अनाज एवं खाद्य सामग्री के लाले पड़े हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में वजीरगंज भाजपा मंडल के प्रयास से क्षेत्र के लोगों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया है। इसके लिए हम उनके आभारी हैं। वाहन रवानगी के मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय कुमार एवं प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री राजेश कुमार, मदन साव, रामकुमार उर्फ पिंटु सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रामू साव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.