369 हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण
गया। गया से 369 महिला-पुरूष हज पर जाने वाले है। इन सभी हज यात्रियों को हज के दौरान कौन-कौन सी साव
गया। गया से 369 महिला-पुरूष हज पर जाने वाले है। इन सभी हज यात्रियों को हज के दौरान कौन-कौन सी सावधानी बरतनी है। इसकी जानकारी सोमवार को शहर के नगमतिया रोड स्थित एक निजी होटल में दिया गया। हज कमेटी की ओर से प्रशिक्षक के रूप में यूसूफ रिजवी, डॉ.तनवीर उस्मानी एवं अब्दुल मोसी करीमी ने हज पर जाने वाले यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया गया कि 27 जुलाई से गया एयरपोर्ट से हाजियों का दल रवाना होगा। प्रशिक्षक ने बताया कि एहराम पहनने के बाद कौन-कौन सी सावधानी बरतनी है। इसकी समुचित जानकारी दी गई। एहराम धारण करने के बाद आप सिर्फ पवित्र स्थलों पर ही जा सकते हैं। यात्रा के दौरान बिल्कुल सादगी बरतना है। किसी भी तरह कोई गलत कार्य नहीं कर सकते हैं, यहां तक अपने सिर का बाल व जूं तक को नहीं मार सकते हैं। यात्रा के दौरान पूरे तरह पाक-साफ रहना है। साथ ही यात्रा के दौरान आप कौन-कौन सा काम कर सकते हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि आप यात्रा के दौरान कौन-कौन सा समान ले जा सकते हैं। उन सामान को आप कैसे रखेंगे। साथ ही उसका उपयोग करना है। इसकी समुचित जानकारी दी गई। यहां बताया गया कि आपके साथ सूबे के अन्य जिले हाजी जाने वाले हैं। इसके लिए राज्य सरकार व बिहार राज्य हज कमेटी एवं स्थानीय कमेटी ने बेहतर व्यवस्था की है। ताकि आपकी यात्रा में कोई असुविधा नहीं हो। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर मोती करीमी, डॉ.फरासत हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।