...जब बीच सड़क पर मछलियां लूटने की मच गई होड़
बिहार के गया में रविवार को सड़क पर मछलियां लूटने की होड़ मच गई। जिसे जितना बन पड़ा, मछलियां लूट कर चलते बना।
गया [जेएनएन]। बिहार के गया जिले में तिरपाल फटने के कारण ट्रक से करीब 10 क्विंटल मछलियां एनएच-2 पर बिखर गई। सड़क पर मछलियों के गिरते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और मछलियां बटोरने लगे। इसे लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी भी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि शेरघाटी एनएच 2 पर ओवरब्रिज के समीप रविवार की शाम मछली लेकर आ रहा एक ट्रक असंतुलित हो गया। जिससे बचने को चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रक पर लदी मछलियों से भरे 25 डिब्बे सड़क पर आ गिरे।
डिब्बे के सड़क पर गिरने के कारण मछलियां डिब्बे से बाहर आ गई। जिसे देख आसपास रहे लोगों में मछली लूट के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जितना जिससे बन पाया। उतनी मछलियां लेकर चलते बने।
यह भी पढ़ें: घरेलू झगड़े से तंग आकर बहन साथ भाग गई थी किशोरी, हुआ ये हाल
कई लोग हाथ मलते रह गए। जब तक प्रशासन कार्रवाई को पहुंचता, तब तक सारी मछलियां लुट चुकी थीं। इसके बाद शेष मछली को बचाने के लिए चालक ने ट्रक पर तिरपाल लगाया और चल दिया।
यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: तस्वीर देखकर लगती थी बोली, अकाउंट में भेज जाते थे रुपए