पीड़ित छात्रा को मिलना चाहिए इंसाफ
गया। भाजपा का एक शिष्ट मंडल मंगलवार को नाबालिग पीड़ित छात्रा से मिलने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मे
गया। भाजपा का एक शिष्ट मंडल मंगलवार को नाबालिग पीड़ित छात्रा से मिलने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पहुंचा। पीड़ित छात्रा से मिलने के बाद शिष्टमंडल ने कहा कि जिस प्रकार की यह घटना है। काफी निंदनीय है। पीड़ित छात्रा को हर हालत में इंसाफ मिलना चाहिए। सुशासन की इस सरकार में छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही है। हत्या, ब्लात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। राज्य के मुखिया सिर्फ शराबबंदी के नाम पर बिहार की जनता को सुशासन और विकास से दिकभ्रमित कर रहे हैं। मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष धनराज शर्मा, सरयू ठाकुर, अजय कुमार, जयराम शर्मा, युगेश कुमार आदि शामिल थे। वहीं रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने मेडिकल कॉलेज में जाकर पीड़ित छात्रा से मुलाकात की। एक प्राइवेट स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ जो कुछ हुआ। वह शर्मनाक ही नहीं बल्कि घोर निंदनीय है। इस घटना की जांच के लिए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के जिला सचिव रीता वर्णवाल, भाकपा-माले जिला सचिव निरंजन कुमार, आईसा जिला संयोजक विकास कुमार रंजन के नेत़ृत्व में पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों से मुलाकात की। रीता वर्णवाल ने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। और नीतीश कुमार का कानून के साथ विकास का दावा आज फेल हो गया है।
पुतला दहन
गया : छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर रालोसपा के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह यादव के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क से जुलूस निकाली गई। टावर चौक पहुंचकर पुतला दहन किया गया। मौके पर रंजन पासवान, सुधीर गहलौत, विजय पासवान, विवेक कुमार, ¨रकी देवी, अभिनंदन पासवान, सोनी देवी आदि शामिल थे।