धान क्रय न होने से नाराज किसानों ने दिया धरना
गया। स्थानीय धान क्रय केन्द्र द्वारा किसानों का धान नहीं खरीदे जाने को लेकर आक्रोशित किसानों ने ह
गया। स्थानीय धान क्रय केन्द्र द्वारा किसानों का धान नहीं खरीदे जाने को लेकर आक्रोशित किसानों ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के द्वार के समीप धरना दिया। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने धान को जलाया। धरना का नेतृत्व कर रहे हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नंदलाल मांझी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी प्रखंडों में पैक्स द्वारा धान क्रय करने का आदेश दो माह पूर्व दिया था। लेकिन प्रखंड के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण किसानों का धान अब तक क्रय नही किया जा रहा हैं। किसान अपने धान को लाचारी वश कम दामों पर साहूकारों के पास बेचने को मजबूर हो रहे हैं। धान खरीदने की सरकारी प्रक्रिया को काफी जटिल कर दिया गया है। क्षेत्र में अभी भी 90 प्रतिशत जमीन दादा-परदादा के नाम से रन कर रहा है। किसान अपनी दयनीय स्थिति के कारण जमीन को अपने नाम से नहीं करा पाये हैं। बीते साल का डीजल अनुदान अधिकारी के शिथिलता के कारण किसान को नही मिला है। इसका अविलंब भुगतान कराया जाए। विभाग में पैसा रहने के बावजूद इंदिरा आवास की राशि लाभार्थियों को नहीं दिया जा रहा हैं। इसके अलावा इंदिरा आवास सहायक द्वारा आवास चयन में भारी अनियमितता बरती गई है। इसकी पुन: जांच कराई जाए। 75 प्रतिशत लोगों को 18 माह से पेंशन नहीं मिला हैं। इसमें विभाग के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रहीं हैं। राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि प्रखंड की विधि-व्यवस्था पंगु बनकर रह गई है। लोगों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा हैं। उपरोक्त समस्या का निदान अगर शीघ्र ही नहीं किया गया तो अगला आंदोलन जिला स्तर पर किया जाएगा। धरना समाप्ति के बाद धरनार्थियों ने बीडीओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरना में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नरायण प्रसाद, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीना माझी, शिवशंकर सिंह, विशेश्वर मांझी, प्रखंड सचिव सौरभ कुमार, सुहगिया देवी, मीना देवी, भोला मांझी, किसान रामविलास यादव, कृष्णा सिंह, मनोज सिंह, धनेश्वर यादव आदि मौजूद थे।
आठ वर्षो से बंद पावर हाउस को विधायक ने चालू कराया
संवाद सूत्र, टनकुप्पा, गया: आठ वर्षो से मृत पड़े पावर हाउस को बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत के प्रयास से मंगलवार को बिजली सप्लाई कराकर चालू कराया गया। इससे लाभान्वित होने वाली 31 गावों के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त हैं। मौके पर उपस्थित विधायक ने पावर हाउस का अवलोकन कर विभाग के जीएम कोस्था मुखर्जी से बात कर अविलंब लाभान्वित गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू कराने का आग्रह किए। ग्रामीण सह पूर्व जिला पार्षद विजय यादव, भाजपा नेता विनोद सिंह, मनोज सिंह, रविन्द्र कुमार रवि आदि ने बताया कि टनकुप्पा प्रखंड के प्रथम पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व. रामजी यादव के प्रयास पर 2001 में पावर हाउस बनाने का नीव डाला गया था। 2009 में पावर हाउस बनकर तैयार हुआ। लेकिन इससे मात्र 10 दिन ही बिजली का लाभ लोगों को मिल सका। चोरों द्वारा लगातार कई बार बिजली का तार काटकर बिजली सेवा को बाधित किया जाता रहा। विगत 8 वर्षो तक यह पावर हाउस मृत बना रहा। इसे लेकर सैकड़ों बार आंदोलन हुआ। मगर समस्या पूर्वत: बनी रही। कुमार सर्वजीत को विधायक बनते हीं क्षेत्र की जनता अपनी समस्या को उनके समक्ष रखा। विधायक द्वारा उक्त समस्या को विधानसभा में उठाकर समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया। जिससे आज लोगों में खुशी व्याप्त हैं। इस मौके पर विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज सिंह, अंगद पाडेय, जिला पार्षद सहित कई लोग मौजूद थे।