जीविका की महिलाओं ने ढाई घटे तक जीटी रोड रखा जाम
गया। जीविका समूह की महिलाओंने सोमवार को नयनसागर गाव में तलाशी कर कई घरों में बन रहे अवैध शराब अड्
गया। जीविका समूह की महिलाओंने सोमवार को नयनसागर गाव में तलाशी कर कई घरों में बन रहे अवैध शराब अड्डे से में शराब पकड़ कर बाराचट्टी थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के इस असहयोगात्मक कदम से जीविका की दीदियां आक्रोश में आ गई। और जीटी रोड पर आ गए। यातायात बाधित कर दिया गया। वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। जीविका की दीदियों को इस आंदोलन में गाव के अन्य लोगो का भी समर्थन मिला। लगभग ढाई घटे सडक जाम रहा। सडक जाम हटाने पहुंची प्रशासन को पुलिस के आक्रोश सहना पड़ा। मौके पर पहुंचे शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार, बाराचट्टी बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, प्रशिक्षु आईएएस प्रशांत कुमार, डोभी बीडीओ जय राम चौरसिया, सीओ रविशंकर और थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने महिलाओं को अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम को हटाया।
बताया गया कि नैयनसागर गाव में कुछ खास वर्ग की महिलाओं द्वारा अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी सूचना जीविका समूह की महिलाओं तक पहुंची। इसके बाद सोमवार को अचानक जीविका दीदियों ने धावा बोलकर कई घरों में बनाए जा रहे अवैध को पकड़ने में कामयाब रही। करीब 50 लीटर लीटर देसी पकड़ी गई। प्लास्टिक के डिब्बे में शराब था। जीविका समूह की महिलाओं की टीम को गांव में आने की भनक लगने के बाद अफरातफरी का माहौल कायम था। महिलाओं से छीनकर शराब गिरा दिया। इसके बाद सिर्फ खाली डब्बा बच गया था। प्रशासन को इसकी सूचना देने के बाद जब त्वरित कार्रवाई के लिए मौके पर नहीं पहुंचने के कारण आक्रोश भड़क गया। चर्चा है कि शराब निर्माण में लगी महिलाओं ने जीविका के लोगों के साथ बदसलूकी भी की थीं। एक वजह यह भी रहा कि जीटी रोड पर आकर सड़क जाम कर दिया गया। जीविका की महिलाओं का कहना था कि पुलिस को सूचना देने के बाद इतनी देर से पहुंचना कहीं न कहीं से शराब निर्माता के साथ मिलीभगत प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद एसडीओ ने थानाध्यक्ष को स्पष्ट तौर पर कहा कि अवैध शराब के धंधे से जुडे लोगो पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। हर हाल में इसे बंद करवाएं। थानाध्यक्ष ने बताया की सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर पुलिस बल कूच कर गए थे। परंतु, बीच रास्ते मे सोभ के पास जीप खराब हो गई। जिसे बनवाने में समय लग गया। यही वजह थी कि पुलिस बल को मौके पर पहुंचने में देर हुई। जांच शुरू कर दी गई है। शराब निर्माण से जुडे लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।