गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ धरना
गया। भाकपा-माले(लिबरेशन) की गया ईकाई की ओर से जिले में गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ वरीय पुलिस अध
गया। भाकपा-माले(लिबरेशन) की गया ईकाई की ओर से जिले में गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष सोमवार को धरना का आयोजन किया गया। जिला सचिव निरंजन कुमार की अध्यक्षता में कई वक्ताओं ने धरनास्थल से नागरिकों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि बुनियादगंज थाना कांड संख्या-218/16 एवं 225/16 के नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नही कर रही हैं। साथ ही वक्ताओं का आरोप था कि जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बंद घरों से चोरी आम बात हो गई है। महिलाएं सुरक्षित नही है। हत्या, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के उद्भेदन में पुलिस को सफलता नही मिल रही हैं। रीता वर्णवाल, सुदामा राम, अरविंद कुमार तांती, राजेश कुमार, मो.अजीम, अमृत मांझी, अजमेरी खातून सहित संगठन के कई नेताओं ने नागरिकों को धरनास्थल से संबोधित किया।