पछुआ हवा बढ़ा रही कनकनी
गया। गुरुवार की सुबह कोहरे से थोड़ी राहत मिली। लेकिन पछुआ हवा के कारण ठिठुरन व कनकनी बरकरार है। गुरुव
गया। गुरुवार की सुबह कोहरे से थोड़ी राहत मिली। लेकिन पछुआ हवा के कारण ठिठुरन व कनकनी बरकरार है। गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। दिन भर धूंध छाया रहा। दोपहर में भी धूप नहीं निकला। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.6 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया था। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 16.4 व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेलसियस पर पहुंच गया। ठंड का प्रभाव सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कर्मियों के उपस्थिति पर भी असर दिखा। लेकिन निजी विद्यालयों में सामान्य दिनों की भांति कक्षा का संचालन किया गया। जबकि जिलाधिकारी ने बुधवार को कक्षा 1 से 5 तक के लिए 10 बजे से कक्षा प्रारंभ करने का निदेश जारी किया था। जरूरी काम से घर से निकलने वाले लोग शरीर को गर्म वस्त्र से पूर्णतया ढक कर निकल रहे थे। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन सामान्य रहा। गुरुवार को निर्धारित सभी विमान निर्धारित समय से गया आया और गंतव्य के लिए उड़ान भरा। ट्रेनों की स्थिति पूर्वत: बनी हुई है। गया रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से चलकर पुरी को जाने वाली पुरुषोतम एक्सप्रेस देर शाम गया पहुंची। अन्य ट्रेनों का भी यही हाल रहा।
इस बीच गुरुवार की शाम जिला प्रशासन ने जिले के सभी अंचल के अंचलाधिकारियों को शहरी व अर्द्धशहरी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने का निदेश जारी किया है। डीएम कुमार रवि ने अपने आदेश में कहा है कि शीतलहर के कारण अलाव की व्यवस्था हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राशि उपलब्ध करा दी गई है। अलाव का व्यवस्था सार्वजनिक स्थलों पर कराया जाए ताकि लोग लाभान्वित हो सके।