कालचक्र पूजा को ले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
गया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटक स्थल बोधगया में प्रस्तावित काल चक्र पूजा को लेकर जिला प्रशासन-पुलिस
गया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटक स्थल बोधगया में प्रस्तावित काल चक्र पूजा को लेकर जिला प्रशासन-पुलिस की तैयारी अंतिम चरणों में हैं। मुख्यालय के आदेश पर पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान 3 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा कर चुके हैं। मगध क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सौरभ कुमार बुधवार को गया पुलिस के कई अधिकारियों के साथ बैठक की। गया पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से कालचक्र पूजा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल व संसाधन उपलब्ध कराने की मांग पूर्व में की हैं।
कालचक्र पूजा 3-14 जनवरी के बीच बोधगया के कालचक्र मैदान में प्रस्तावित हैं। कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए बौद्ध धर्म गुरू दलाईलामा 28 दिसंबर को गया आने वाले हैं। दलाईलामा के कालचक्र पूजा में शामिल होने की सूचना पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में उनके अनुयायी के बोधगया पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में गया पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस के लिए कालचक्र पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती हैं। राज्य सरकार का कालचक्र पूजा को लेकर बिहार पुलिस को 'फूल प्रूफ' सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश हैं।
मगध क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री कुमार ने सिटी एसपी अवकाश कुमार, विधि-व्यवस्था डीएसपी सतीश कुमार व सार्जेट मेजर के साथ पुलिस बल व संसाधन को लेकर बैठक की। डीआईजी श्री कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गया पुलिस की तैयारी की समीक्षा की। डीआईजी श्री कुमार ने बताया कि समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय को पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान के पास अनुमोदित किया जाना हैं। डीआईजी श्री कुमार ने पूछे जाने पर कहा कि संभवत: गुरूवार को पुलिस मुख्यालय के स्तर पर गया पुलिस की मांग को लेकर निर्णय लिया जा सकता हैं।